Delhi: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिली महिला की लाश

दिल्‍ली की गीता कॉलोनी में एक फ्लाइओवर के पास एक कटी-फटी लाश मिली है।

0
delhi

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसी एक ओर घटना सामने आई है दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास एक महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृत का शव कई टुकड़ों काटा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, दो अलग-अलग स्थानों पर शव के अवशेष मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने शव के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को आज सुबह 9 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ शव के टुकड़े पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है।

सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने बताया कि दो काले पॉलीथिन बैग मिले हैं। एक पॉलिथीन में कटा हुआ सिर रखा था और दूसरे में बॉडी के दूसरे हिस्से थे। लंबे बालों के आधार पर हम यह मान रहे हैं कि यह किसी महिला का शव है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here