यमुना ने बढ़ाई चिंता, केजरीवाल ने गृहमंत्री को लिखा पैगाम

केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होना है, इसलिए अगर दिल्ली में बाढ़ आती है, तो इससे दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

0

यमुना (Yamuna) का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे सबकी चिंता बढ़ती जा रही है। वही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसके लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पत्र में लिखा है कि हरियाणा सरकार को हथिनीकुंड से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जाना चाहिए, ताकि यमुना (Yamuna) का जलस्तर और ना बढ़े। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होना है, इसलिए अगर दिल्ली में बाढ़ आती है, तो इससे दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

जहाँ बाढ़ के हालात की समीक्षा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चार बजे बैठक बुलाई है। वही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी जिला प्रशासन के साथ बैठक कर बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में गृह मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे।

Yamuna

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी यमुना का लेवल 207.37 मीटर है और ये खतरे के निशान से काफी ऊपर है। केंद्र जल आयोग के अनुमान के अनुसार, यमुना का लेवल रात 10 बजे से 207.55 पहुंच सकता है। यानी दिल्ली के कुछ जगह पर यमुना अपनी तटबंधों को तोड़कर पार सकती है तो जहां पर भी ऐसा खतरा है वहां पर दिल्ली सरकार के सिंचाई नियंत्रण विभाग तटबंधों को मजबूत करने का काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here