बलिया: चार साल से फरार चल रहे 15 हजार इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Ballia

बलिया (Ballia) में नवागत एसपी एस आनन्द के आने से बलिया पुलिस लगातार अपराधियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में बलिया (Ballia) पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

2019 से फरार चल रहे उद्धघोषित 15 हजार के इनामिया अभियुक्त को बांसडीह रोड थाना व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहा बांसडीह रोड के पास से 04 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो वर्ष 2019 से थाना बांसडीह जनपद बलिया में अभियुक्त द्वारा भूमि पर अपना नाम ना होने के बावजूद दस्तावेजों व अभिलेखों में हेरफेर कर उसे विक्रय कर दिया गया था। उक्त सूचना पर थाना बांसडीह पर मुकदमा अपराध संख्या 126 / 19 पंजीकृत हुआ था। तब से अभियुक्त फरार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here