माहेश्वरी समाज में युवा संगठन झाबुआ के चुनाव हुए संपन्न।

0
Maheshwari Samaj

झाबुआ: चुनाव में झाबुआ (Jhabua) अलीराजपुर जिले से पधारे अतिथियों का राणापुर महेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया और चुनाव निर्वाचन अधिकारी जिला युवा संगठन नारायण जी बजाज झाबुआ, पर्यवेक्षक प्रादेशिक युवा संगठन गोविंद जी गुप्ता अलिराजपुर, दीपक जी माहेश्वरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला झाबुआ, प्रमोद जी सोनी जिला अध्यक्ष महेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) झाबुआ, ललित जी अजमेरा जिला सचिव माहेश्वरी समाज झाबुआ, एवं राणापुर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ श्री गंभीरमल जी राठी, डॉक्टर भगवान दास जी काबरा, राणापुर समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश जी राठी एवं समस्त माहेश्वरी समाज रानापुर के समक्ष चुनाव संपन्न हुए जिसमे पियुष चिचाणी को जिलाध्यक्ष एवं उद्धव राठी को सचिव नियुक्त किया गया। इसमें समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने अपने समाज के युवा को आगे बढ़ाते हुए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया और उन्हें शुभाशीष दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही समाज के वरिष्ठ लोगों ने उन्हें समाज में कार्य करने की शैली समझाएं जिससे उनको कार्य करने में आसानी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here