पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के बीच एक व्यक्ति की हत्या

0
West Bengal

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने वाला हैं लेकिन राज्य में हिंसा आज भी जारी है। खबर आयी है कि मुर्शिदाबाद ज़िले में एक कांग्रेस कर्मी की हत्या हो गई। वहीं कूचबिहार में भी भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष में तीन लोगों को गोली लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में चुनाव संबंधी हिंसा में अभी तक सोलह लोगो की जान जा चुकी है।

रानी नगर इलाक़े में आरसी कांग्रेस कर्मी की हत्या

बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद ज़िले के रानी नगर इलाक़े में आरसी कांग्रेस कर्मी की हत्या कर दी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस हत्या का आरोप टीएमसी कर्मियों कए ऊपर लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस कर्मी अभिनंद मंडल आज सुबह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी समय कथित टीएमसी कर्मियों ने उनपर हमाल कर दिया। जहाँ हॉस्पिटल ले जाने के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। वहीं मुर्शिदाबाद ज़िले के ही फ़रक्का के भवानीपुर इलाक़े में भी बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हुई हिंसा

मुर्शिदाबाद जिले के आलावा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भी हिंसा हुई है। खबर है कि कूचबिहार के काला माटी इलाक़े में बीती रात्रि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने ऊपर हुए हमले का आरोप टीएमसी कर्मियों पर लगाया है। आरोप है कि बीजेपी कर्मियों पर टीएमसी कर्मियों ने गोलीबारी भी की है। इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लग गयी है। इस हमले में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Anand Bose) राज्य में पंचायत चुनाव से एक दिन पहले हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे के लिए आज यानि शुक्रवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here