Prayagraj News: नए यमुना ब्रिज पर यातायात आवागमन खुलते ही होगा दोबारा बन्द

0
new Yamuna bridge

प्रयागराज जिले में नैनी को प्रयागराज सिटी से जोड़ने वाले नए यमुना पुल पर 1 महीने बाद 8 जुलाई से एक बार फिर यातायात का संचार सुचारू रूप से शुरू होने जा रहा है। हालांकि, 22 जुलाई से इस पुल को एक बार फिर 5 दिनों के लिए दूसरी तरफ से बंद किया जाएगा। जिसके बाद पुल को दोबारा खोल दिया जाएगा।

रिपेयरिंग का काम पूरा

प्रयागराज यमुना नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज पर कल से दोनों साइड से वाहनों का आवागमन होगा। नए यमुना पुल की बेयरिंग टूटने और अलावा ज्वाइंट एक्सपेंशन में भी खराबी आने की वजह से यातायात विभाग ने पुल को एक साइड से 7 जून से बंद कर दिया गया था। रिपेयरिंग का काम पूरा होने पर 8 जुलाई से इस पुल पर फिर से पूरी तरह यातायात शुरू होगा।

भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

यातायात विभाग ने बताया की अभी दूसरी साइड एक बेयरिंग बदलने का काम बाकी है। यह काम 22 जुलाई को शुरू किया जाएगा। इस कार्य में 5 दिनों का समय लगने का अनुमान है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अफसरों के मुताबिक नए यमुना पुल की आखिरी बेयरिंग बदलने के दौरान पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here