प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में अपने यात्रा के दौरान विपक्षी नेताओ पर कसा तंज

पीएम मोदी ने विपक्षी महागठबंधन पर कहा कि जिनके दामन में दाग है, वे सब आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) चार राज्यों की यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से की है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यहां से गोरखपुर जाएंगे। गोरखपुर में वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे व अन्य कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं।

बता दें कि रायपुर में प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो डर जाए वो मोदी नहीं। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज एक अहम दिन है। आज छत्तीसगढ़ को 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। सड़क विकास के तहत नया कॉरिडोर, नई पाइपलाइन बनेगी जिसके जरिए हजारों किमी का सफर आधा हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर कहा कि जिनके दामन में दाग है, वे सब आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग एक दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे। आज वे एक साथ आने के बहाने खोज रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक दिए हैं। इस साल भी यहां के धान किसानों को 22 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए हैं। ये भाजपा ही है, जो किसानों की मेहनत को समझती है और उनके लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है और उनसे झूठ बोल रही है।

उन्होंने कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारियों को कान खोलकर यह सुन लेनी चाहिए कि अगर वो भ्रष्टाचार की गारंटी हैं तो मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी है। जिसने भी गलत किया है वो बचेगा नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे कब्र खोदने की धमकी दी जाती है। मेरे खिलाफ साजिश रची जाती है। विपक्षी एकता से मोदी को डरा नहीं पाएंगे। जो डर जाए वो मोदी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here