बिहार में भाजपा कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, महामंत्री की मौत

0
Bihar

बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आज लाठीचार्ज हो गया। यहां पुलिस ने भाजपा वर्कर्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। इस घटना में जहानाबाद के भाजपा महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने इनपर लाठीचार्ज कर दिया। बता दें कि बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत से ही बवाल मचा हुआ है। बीजेपी तेजस्वी यादव के ख़िलाफ़ चार्जशीट की दुहाई देकर उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेताओं का कहना है कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज की जिसमें जहानाबाद नगर के बीजेपी महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। बीजेपी नेताओं ने बताया कि पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज में विजय घायल हो गए थे। लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here