Banda: जलभराव के कारण हो रही परेशानियों से किसानो को मिली राहत

यूपी के बाँदा के कस्बे में जलभराव के कारण हो रही परेशानियों से चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश साहू द्वारा समस्या का तत्काल निवारण कराया गया।

0

Banda News: देश में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जहाँ यूपी के बाँदा में लगातार हो रही बारिश के कारण टीवीएस एजेंसी के पीछे प्रेम नगर में जलभराव के वजह से कस्बे वासी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही किसानों ने जो सब्जियां बोई थी वो भी नष्ट हो रही जिससे कस्बे वासियों ने नगर पंचायत तिंदवारी को सूचना देकर अपनी समस्या बताई है।

जहाँ तहसीलदार ईओ तिंदवारी चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश साहू तत्काल समस्या का समाधान करते हुए जेसीबी से नाली खुदवा कर वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी को निकलवाया। जिससे किसानों के भारी नुकसान होने से बचा है। वही इस मौके पर पूरी नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here