बलिया पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही

0

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) के सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा हरदिया गांव के पास सुखपुरा पुलिस व आबकारी विभाग ने भारी मात्रा मे अवैध शराब बरामद की।

आपको बता दे कि आरोपियों के पास से सवा दो लाख रुपये की किमत की शराब बरामद की गयी है। आरोपियों के पास से एक पिकप से 28 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है।

आरोपियों ने जब आबकारी टीम को पीछा करते देखा तो भागने की जल्दबाजी में बिजली के पोल मे पिकअप की टककर हो गयी। ड्राइवर गाड़ी छोडकर फरार हो गया।

जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार जिले के होल सेलर संगीता देवी पत्नी छितेश्वर गुप्ता कदम के नाम से चौराहा के गोदाम से यह अवैध शराब जा रही थी। संबन्धित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here