बलिया: पूर्व बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दिया बड़ा बयान

0

उत्तर प्रदेश: खबर बलिया (Ballia) से है, जहां पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह (MLA Surendra Singh) ने बड़ा बयान देते हुये कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव विलासियों और सन्यासियों के बीच है। उन्होने पीएम मोदी और यू पी के सीएम योगी को सन्यासी बताते हुये राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के साथ साथ विपक्षियों को विलासी करार दिया।

उन्होने राहुल गांधी को बुद्धि से विकलांग बताते हुये कहा कि जिस पार्टी का ऐसा नेता होगा, उस पार्टी का हश्र क्या होगा। उन्होने कांग्रेस की न्याय यात्रा को अज्ञान यात्रा की संज्ञा दी। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव सन्यासी और विलासी परम्परा के बीच है। जिसमे सन्यासी परम्परा की विजय होगी। उन्होने कहा कि मोदी योगी के सामने विपक्ष के नेता बेहद बौने हैं।

बैरिया से बीजेपी विधायक रहे सुरेन्द्र यादव (MLA Surendra Singh) ने पिछ्ले विधान सभा चुनाव के दौरान बीजेपी से टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा था। अपने कार्यकाल के दौरान वो अपने बयानों से हमेशा चर्चा मे बने रहते थे। उन्होने बलिया के पूर्व सांसद भरत सिंह और वर्तमान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ भी लगातार मोर्चा खोल रखा था। कुछ दिन पहले ही उन्होने वीरेंद्र सिंह मस्त को दोबारा लोक सभा चुनाव का बीजेपी से टिकट मिलने पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। फिलहाल उन्होने दोबारा पार्टी ज्वाइन कर ली है और अब वह बीजेपी के पक्ष मे हुंकार भर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here