मुख्‍तार अंसारी: अति का अंत अति भयानक होता है

0

कुख्‍यात डॉन या यू कहें समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुख्‍तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को 40 सालों तक कोई अदालत कोई कानून सजा नहीं दे पाया और उस पर कुल 61 मामले दर्ज रहे।

माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी (Mukhtar Ansari) बीते 4 दशकों तक अपराध की दुनिया का बड़ा नाम रहा, लेकिन उसे पहली सजा सितंबर 2022 में हुई थी जब प्रदेश में योगिराज आदित्यनाथ जी की सरकार थी।

आंकड़ों की बात करें तो मुख्‍तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर ही 61 मामले दर्ज है। वहीं उसकी पत्‍नी अफसा अंसारी पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। मुख्‍तार के बेटे अब्‍बास पर 8 और छोटे बेटे उमर पर 6 केस दर्ज हैं। मुख्‍तार की बहू निखत पर भी एक मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं मुख्‍तार के भाइयों अफजाल पर 7 मामले तो सिगबतुल्‍लाह पर 3 केस चल रहे हैं।

माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की दबंगाई ही ऐसी थी कि पहले तो उसके अपराध पर मामला दर्ज नहीं होता था और यदि हो भी जाए तो उसके खिलाफ गवाही देने के लिए कोई तेयार नहीं होता था। करीब 40 सालों बाद जब प्रदेश में योगी सरकार थी और बदमाशों पर कार्रवाई हो रही थीं; तब उसे पहली सजा सुनाई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here