बलिया के वरिष्ठ अधिवक्ता गिरिजा शंकर सिंह ने नगर निकाय चुनाव को लेकर दिया बयान

0
Girija Shankar Singh

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से है, जहाँ पूर्व सीजेएम और वरिष्ठ अधिवक्ता गिरिजा शंकर सिंह (Girija Shankar Singh) ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बयान दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता गिरिजा शंकर सिंह ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को ईमानदार और कर्मठ होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को जन समस्याओं के समाधान के प्रति गम्भीर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बलिया शहर में जल-जमाव की समस्या ज्यादा है और जल निकास की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में नगर पालिका परिषद को स्वच्छता, शहर की सड़कों, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी पर ध्यान देना चाहिए, तभी नगर का विकास हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here