बलरामपुर: अटल बिहारी वाजपेई की पौत्री ने शुरू किया गांव चलो अभियान

0

यूपी के बलरामपुर (Balrampur) में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पौत्री ने गांव चलो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की और बैठक के बाद इसकी शुरुआत भी की। इस दौरान एक विद्यालय में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का काम भी किया गया।

गांव चलो अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक

बलरामपुर (Balrampur) जिले में भाजपा के गांव चलो अभियान निमित्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पौत्री व भाजपा नेत्री अंजली मिश्रा ने ग्राम पंचायत फरेन्दा में अपने गांव प्रवास के दौरान मोदी-योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान श्रीमती मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष, समिति व पन्ना प्रमुखों के साथ ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह के आवास पर बैठक किया। बैठक में पार्टी द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी व समीक्षा की। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ चर्चा वार्ता कर उनके द्वारा बनाए जा रहे वस्तुओं की सराहना करते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया।

अंजली मिश्रा ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ़

अंजलि मिश्रा ने कहा कि मोदी का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि आज का समय डिजिटल इंडिया का है। जहां हम सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान कार्यक्रम की फोटो सरल एप, नमो एप पर अपलोड करना है तथा कार्यक्रम की रिपोर्टिंग भी करना है।इस अवसर पर विवेक सिंह, रिपुसूदन सिंह, अमित श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रताप सिंह राजा, मदारी कश्यप, बाबू कश्यप, बड़कऊ, बेकारू, शैलेन्द्र सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here