बांदा: ई रिक्शा पलटने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत

0
Banda

Uttar Pradesh: बांदा जनपद (Banda) के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोला कला गांव के पास सवारियों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ई रिक्शा में सवार एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मामला बांदा जनपद (Banda) के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोला कला गांव के पास का है। जहां कोतवाली क्षेत्र के जमुवा गांव से एक ई रिक्शा में 7 लोग सवार होकर बबेरू जा रहे थे। तभी टोला कला के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। जिसमें ई-रिक्शा में सवार तहशीन खान पुत्र मुस्तकीम खान उम्र करीब 15 वर्ष, निवासी हरदौली की दबकर मौत हो गई। वही ई रिक्शा में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटे आई हैं। आसपास के लोगों ने देखा तो ई रिक्शा को सीधा करवाया और बच्चे को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ई रिक्शा चालक कृष्णा निवासी बबेरू को मृतक बच्चे के परिजनों के द्वारा पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर आगे की कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here