बांदा: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति के ऊपर अज्ञात लोगों ने किया हमला

0

उत्तर प्रदेश: बांदा जनपद (Banda) से एक और मामला प्रकाश में आया है, जिसके अंतर्गत दलपापुरवा निवासी दिलीप कुशवाहा अपने घर के बाहर बंगली तले सो रहा था।जिसके ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। 3/4 की रात्रि पच्चीस वर्षीय दिलीप कुशवाहा पर बांस के डंडे से सिर पर वार किया गया है। जिसके बाद वह बेहोश हो गया, सुबह होश आने पर उसने घर वालों से आप बीती बताई।

आपको बता दें कि बांदा जनपद (Banda) के कमासिन थाना क्षेत्र के दलपापुरवा निवासी दिलीप कुशवाहा घर के बाहर सो रहा था। तभी रात्रि करीब बारह एक बजे अज्ञात हमलावर आए और बांस के डंडे से सिर पर हमला कर दिया। दो तीन डंडे सिर में लगते ही वह बेहोश हो गया और हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने कमासिन थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here