हापुड़: महिला के कपड़े पहन लाखो की चोरी की घटना को दिया अंजाम

सीसीटीवी फुटेज वायरल

0

Hapur: खबर यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) से है जहां एक शातिर चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। आपको बता दें कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक कोरियर कंपनी को एक चोर ने अपना निशाना बनाया है। शातिर चोर ने वहां रखी 1 लाख 74 हजार रुपए की नकदी व एक लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया है। शातिर चोर की ये सारी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

आपको बता दे कि इस शातिर चोर ने चोरी की घटना को अंजाम देते समय महिला के सूट सलवार का इस्तेमाल किया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं जब चोर पहले ताला तोड़ने आता है तो पेंट शर्ट में नजर आता है और जब रुपए व लैपटॉप की चोरी करता है तो महिला के सूट सलवार पहनकर चोरी की घटना को अंजाम देता है।

बताया जा रहा है कि हापुड़ (Hapur) सिटी कोतवाली के मोदीनगर रोड स्थित एक कोरियर कंपनी में यह पूरी चोरी की वारदात की गई है। वहीं पीड़ित कोरियर कंपनी संचालक ने सिटी कोतवाली पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी है और मौके पर पहुंची पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here