बाँदा: तालाब में नहाने गया नाबालिक बच्चा नहाते समय डूबा

0
Banda

Banda: ताजा मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाँदा जिले (Banda) का है जहाँ नहाते समय एक नाबालिग बच्चा पानी में डूब गया। आपको बता दे कि पूरा मामला देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महोखर गांव का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब में बड़े-बड़े गड्ढे थे। गहराई में पैर फिसलने से बच्चे की मौत हो गयी। मृतक के साथ और भी कई बच्चे नहाने गए थे। बच्चे के डूबने की सूचना बाकी बच्चों ने आकर घरवालों को दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here