बांदा: जमीनी विवाद का मामला, खेत में अकेले काम कर रहे व्यक्ति पर हमला

पीड़ित ने बताया कि, वो अपने खेत की निगरानी करने गया था और उसको अकेला पाकर कुछ लोग मारने पीटने लगे।

0

Banda News: यूपी के बांदा जनपद से एक नया मामला सामने आया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार यानि 7 दिसंबर को एक व्यक्ति अपना खेत देखने गया था। जिसको अकेला पाकर कुछ लोगो ने मिलकर उसके साथ मारपीट किया। बता दे कि यह पूरा मामला जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम निवाइच का है। जहां के निवासी पवन कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने खेत की निगरानी करने गया था और मुझको अकेला पाकर कुछ लोग मारने पीटने लगे।

आगे पीड़ित ने बताया कि हमारी जमीन के मामले का विवाद था जोकि अधिकारी गणों की उपस्थिति में निपटारा भी हो गया तथा उस जमीन का नतीजा हमारे पक्ष में आया। वहीं पीड़ित ने आगे बताया कि मुझे कुछ पता नहीं था कि मेरे ऊपर हमला कर दिया जाएगा।

इस दौरान पीड़ित ने हमलावरों में पुरुषों के साथ महिलाओं के होने की भी जानकारी दी तथा आवश्यक कार्यवाही की मांग की। वहीं डॉक्टर ने पीड़ित के ऊपर हमले में आई चोट और हड्डी फ्रैक्चर होने की संभावना की पुष्टि की है। आपको बता दे कि अभी घायल पीड़ित का जिला अस्पताल बांदा में सुचारू रूप से इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here