Rajasthan: पत्नी ससुराल नहीं आई तो पति ने खाया जहर

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

0
Rajasthan

भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र के नदबई के नाम खेड़ा गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार नदबई के नाम खेड़ा निवासी हरीओम अपनी पत्नी निशा को लेने अपने ससुराल घाटा महावन गया था। पत्नी ने कहा कि अभी उसके प्रेक्टिकल चल रहे हैं। उनके खत्म होने के बाद ससुराल आएगी।

जिसके बाद हरीओम घर आ गया। पत्नी के साथ नहीं आने से वह तनाव में था। इसी के चलते उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए हरिओम को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

नदबई थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सौंप दिया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here