Ghaziabad: मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान

पुलिस के मुताबिक, हर्ष ने पारिवारिक कलह में यह कदम उठाया है। हर्ष की पांच माह पहले ही शादी हुई थी।

0
Ghaziabad

गाजियाबाद के मसूरी में गंगनहर लोहे के पुल के पास बुधवार को हर्ष उर्फ युवराज (21) निवासी पुरखोत्तमपुर, रेवाड़ी, हरियाणा ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह के चलते हर्ष ने यह कदम उठाया। युवराज की शादी को पांच महीने ही हुई थी।

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि लोहे के पुल के पास एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। शव की पहचान मसूरी निवासी हर्ष उर्फ युवराज (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि हर्ष की पांच माह पहले दिलीप कुमार की बेटी से शादी हुई थी।

करीब डेढ़ माह पहले वह अपनी ससुराल आ गया था और अलग कमरा लेकर अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। फिलहाल वह धौलाना की गत्ता फैक्टरी में काम कर रहा था। मालगाड़ी के चालक ने उसे हटने के लिए हॉर्न बजाया, लेकिन युवक ट्रैक से नहीं हटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here