Shahjahanpur: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान

गांव तिंदुलिया में प्रेमी ने गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मंगलवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई।

0
Shahjahanpur

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव तिंदूलिया में सोमवार रात एक युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। जहां युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवक और युवती के प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे। मौके पर पहुंचने के बाद, पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

एक पैर से दिव्यांग मुकेश यादव (30) के छोटे भाई धीरेंद्र की शादी लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के परसपुर गांव में लक्ष्मी के साथ हुई थी। लक्ष्मी की छोटी बहन रामा यादव (22) से मुकेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को रामा के चचेरे भाई छोटू यादव की परसपुर गांव में शादी थी। वहां धीरेंद्र और उसकी भाभी गए हुए थे।

सोमवार शाम को मुकेश बाइक से रामा को बरात से गांव ले आया। गांव के बाहार बादाम सिंह के घर के बाहार बने कमरे में उसे लेकर गया। पुलिस का मानना है कि रात में मुकेश ने तमंचे से लड़की के गले में गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मंगलवार सुबह बादाम सिंह का पुत्र अजमेर सिंह जानवरों को चारा डालने के लिए पहुंचा तो उसे दरवाजा बंद मिला।

दरवाजे को तोड़ने पर वह अंदर गए तो दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। युवती की मौत हो चुकी थी। युवक की सांस चल रही थी। परिजन उसे सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने छानबीन किया। वहीं मुकेश के घरवाले प्रेम प्रसंग की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। वे घटना के पीछे की वजह भी नहीं बता पा रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here