सीएमओ नरेंद्र वाजपेयी ने किया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अलीगढ़वा का निरीक्षण

0

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल किसी से छुपा नही है। आये दिन स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अनुपस्थित रहने के मामले भी सामने आते हैं। इन्ही कर्मियों को सुधारने के लिए जिले के सीएमओ नवीन वाजपेयी लगातार सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (Health and Wellness Center) सभी का निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमओ नरेंद्र वाजपेयी द्वारा जिले के बर्डपुर ब्लाक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (Health and Wellness Center) अलीगढ़वा का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ के साथ डिप्टी सीएमओ डी के चौधरी समेत पूरी टीम थी। टीम द्वारा वेलनेस सेंटर की जर्जर हालात का जायजा लिया और कमियों को देखा। वही वेलनेस के कर्मियों द्वारा सेंटर की सभी समस्याओं से अवगत करवाया, जिनमें लाइट, पानी, बिल्डिंग, साफ-सफाई इत्यादि प्रमुख रही। जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों को वहाँ पर ड्यूटी करने में असुविधा हो रही थी।

वहीं इन सभी मामलों को लेकर जिले के सीएमओ ने सभी समस्याओं को लेकर कहा कि सभी समस्याओं को जल्द दूर किया जायेगा, जिससे यहाँ आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले और यहाँ के कर्मियों को भी काम करने में सुविधा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here