तेलंगाना के नये सीएम का नाम आया सामने, इन्हे सौपा गया उत्तरदायित्व

कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की, उसी वक्त से ये चर्चा शुरू हो गई थी कि रेवंत रेड्डी को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

0

तेलंगाना में नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री होंगे। गौरतलब है कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं और चुनाव जीतने के बाद से वह आलाकमान की पहली पसंद बने हुए थे। जब कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की, उसी वक्त से ये चर्चा शुरू हो गई थी कि रेवंत रेड्डी को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

तेलंगाना में कांग्रेस को जो जीत हासिल हुई, उसमें तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने अहम भूमिका निभाई। शायद यही वजह है कि सीएम पद के लिए वह पार्टी की पसंद बने। गौरतलब है कि तेलंगाना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। कर्नाटक के बाद तेलंगाना दक्षिण का दूसरा राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here