तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर बोले शिवपाल यादव

0

उत्तर प्रदेश: खबर बलिया से है, जहाँ सपा महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने 3 राज्यो के विधानसभा नतीजों पर बयान दिया है। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर शिवपाल ने कहा कि जो रिजल्ट आया है, वो जनादेश है। इसे सबको स्वीकार करना चाहिए। शिवपाल यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन 2024 के लिए बना है। शिवपाल यादव ने कहा कि इन नतीजों से कांग्रेस और सबको सबक लेना चाहिए। शिवपाल ने कहा कि सबको एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहिए। इंडिया गठबंधन को मजबूत करके 2024 का चुनाव लड़ना चाहिए। शिवपाल (Shivpal Yadav) ने कहा कि यूपी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार बजट का 30 फीसदी खर्च नही कर पा रही। शिवपाल ने कहा कि सरकार ने जनता से किये वादे पूरे नही किये हैं। शिवपाल यादव बलिया के सहतवार क्षेत्र में पहुंचे थे। शिवपाल सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह की सास के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करने बलिया पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here