Noida: 3 दोस्तों ने हत्या कर सेल्समैन को 15 फीट गहरे नाले में फेंका

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पुनीत और विवेक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमन फरार है।

0
Noida

ग्रेटर नोएडा में तीन दोस्तों ने रिटेल स्टोर के सेल्समैन सुमंजय की हत्या कर उसका शव 17 फुट गहरे नाले में फेंक दिया। सुमंजय ने अपने क्रेडिट कार्ड से अपने दोस्त पुनीत को मोबाइल फोन दिया था। आरोप है कि किस्त मांगने पर पुनीत ने दो दोस्तों विवेक और अमन के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पुनीत और विवेक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमन फरार है।

वहीं आरोपियों की निशानदेही पर सोमवार को दिन भर प्रयास के बाद शाम को शव बरामद किया। मूलरूप से एटा के गांव कंसुरी निवासी सुमंजय (24) रिटेल स्टोर में सेल्समैन थे। सुमंजय भाई धनंजय के साथ पुराने हैबतपुर गांव में किराये पर रहते थे। सुमंजय ने अपने क्रेडिट कार्ड से दोस्त पुनीत को किस्त पर मोबाइल खरीदकर दिया था। जिसकी किस्त प्रतिमाह पुनीत ने देने का वादा किया था।

बीते तीन महीने से पुनीत सुमंजय को किस्त नहीं दे रहा था। सुमंजय बार-बार पेनल्टी व ब्याज लगने का हवाला देकर रुपयों की मांग करता था। रविवार रात पुनीत ने दो दोस्त विवेक व अमन के साथ मिलकर सुमंजय की हत्या कर दी।

एसीपी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह धनंजय ने भाई सुमंजय के लापता होने की सूचना दी। आरोपी सुमंजय को साथ लेकर गए थे। पुलिस ने सीडीआर आदि की मदद से आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुमंजय के साथ पार्टी की। गौड़ सिटी सोसाइटी के पास नाले की पुलिया पर खड़े होकर रूमाल से गला दबाकर सुमंजय की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसका शव नाले में फेंक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here