Ghaziabad: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने फोड़ा सिर

बाइक सवार बदमाशों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए।

0
Ghaziabad

गाजियाबाद के मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र के गुलधर में फैक्टरी के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे व्यापारी के रिश्तेदार का मोबाइल बदमाश लूट ले गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर मौके पर अन्य लोग पहुंचे गए। बाइक सवार बदमाशों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए।

मामले में फैक्टरी मालिक सत्यप्रकाश गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। व्यापारी सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात को उनके एक रिश्तेदार राजा फैक्टरी में उनसे मिलने के लिए आए थे।

फैक्टरी के बाहर खड़े होकर वह किसी से फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने सरिया मारकर उनका सिर फोड़ दिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम अभिषेक जाटव निवासी मुरादनगर बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here