मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

मोहन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ 12,941 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने हैं।

0

मोहन यादव (Mohan Yadav) को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मोहन यादव निवर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं और उज्जैन दक्षिण सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्‍हें आरएसएस की भी पसंद माना जाता है।

मोहन यादव का राजनीतिक करियर साल 2013 में विधायक के रूप में शुरू हुआ। इसके बाद 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में उन्हें फिर से चुना गया। राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में मोहन यादव का प्रभाव तब और मजबूत हुआ, जब उन्होंने 2 जुलाई, 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

मोहन यादव कई सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है। हाल के 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोहन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ 12,941 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here