लॉरेंस गिरोह के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

0

Delhi: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में उस समय लोग दहशत में आ गए जब अचानक से गोलियों की आवाजे लोगों के कानों तक पहुंचने लगी। जो लोग जहां थे वह वहीं पर रुक गए और कुछ देर बाद गोलियों की आवाजे अचानक से बंद हो गई। तब पता चला कि पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ चल रही थी।

लॉरेंस गिरोह के बदमाशों का पुलिस से हुआ आमना-सामना

इस वक्त देश के कई राज्यों में लॉरेंस गिरोह (Lawrence gang) का संगठन काफी मजबूत होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिस पर लगातार पुलिस लगाम लगाने की कोशिश भी कर रही है। पुलिस लॉरेंस गिरोह से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। खास तौर पर दिल्ली पुलिस गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दरअसल शुक्रवार देर रात 9:00 बजे दिल्ली पुलिस का लॉरेंस गिरोह (Lawrence gang) से जुड़े बदमाशों से आमना सामना हो गया। पुलिस आमना-सामना वसंत कुंज इलाके हुआ। जहां पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि दक्षिणी दिल्ली के एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल पर बदमाश गोलीबारी करने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस और स्पेशल टीम वसंत कुंज इलाके में बदमाशों को पकड़ने के लिए पहुंच गई। जहां पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने की बदमाशों की पहचान

दिल्ली पुलिस के द्वारा पकड़े गए लॉरेंस गिरोह (Lawrence gang) के दो बदमाशों के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि दोनों बदमाश हरियाणा के पाए गए जिनमें से एक का नाम अनीश है जो की रोहतक जिले का रहने वाला है। वही दूसरा नाबालिक है और यह भी रोहतक का ही रहने वाला पाया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे को भी बरामद किया है। इनमें से अनीश नाम के आरोपी के ऊपर लूट और आर्म्स एक्ट में 6 मुकदमे दर्ज पाए गए। वहीं दूसरे नाबालिक बदमाश पर भी रोहतक जिले में लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप भी पाया गया। पुलिस नाम का आपराधिक इतिहास निकाला तो पता चला कि यह लोगों को डरा धमका कर रुपए ठगने का काम किया करते थे। फिलहाल में पकड़े गए दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here