2024 में गुरु-केतु मचाएंगे धूम,इन राशियों पर बरसाएंगे पैसा

0
in 2024

2024 में ग्रहों की चाल में बदलाव से कई शुभ योग बनेंगे। ग्रह चाल और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर भी दिखाई देने लगता है। 2024 में मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में गोचर करेगा, जो वर्ष के मध्य में बृहस्पति नवपंचम योग का निर्माण करेगा। नव पंचम योग अत्यंत शुभ और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि आने वाले साल में किस राशि के लोग नव पंचम योग से शुभ फल प्राप्त कर सकेंगे।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 2024 में बना नवपंचम योग लाभकारी साबित हो सकता है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बना रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी।

सिंह राशि
2024 में नवपंचम योग के निर्माण से सिंह राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपकी राशि में केतु दूसरे भाव में गोचर करेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। सालों से रुके हुए कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। बैंकिंग, लेखन और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए 2024 में बना नवपंचम योग फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में आपको कई नए टास्क मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे और नया पद भी हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। वहीं, वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here