Badaun: शराब पीने से पत्नी ने पति को रोका तो पति ने पत्नी की कर दी हत्या

0
Badaun

उत्तर प्रदेश की एक जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पति को शराब पीने से पत्नी ने रोका तो पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

शराब की लत में पति ने पत्नी की कर दी हत्या

बदायूं जिले में एक पति के द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जहां पर पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश लगातार पुलिस की तरफ से की जा रही है। बताते चलें कि मामला भिलौलिया गांव का है जहां पर पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर आए दिन वाद-विवाद बना रहता था। आरोपी सुरेंद्र आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था और आज सुरेंद्र शराब पीकर अपने घर पर पहुंचा जहां पर गुड्डो देवी का शराब को लेकर अपने पति से झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया है कि शराबी पति को अचानक से गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी की गला घोंट कर बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों लड़की पक्ष के लोगों को दी सूचना

सुरेंद्र के घर के आस-पास रहने वाले स्थानीय लोगों सुरेंद्र की पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को फोन करके जानकारी दिए कि सुरेंद्र अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था और बाद में उसने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने देखा कि गुड्डो देवी फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here