यूपी में गलती से लोगो पर चल जाती है पुलिस की गोलियां, बोले ओवैसी…

0
Asaduddin Owaisi

उत्तर प्रदेश में चार दिन पहले एक दरोगा की पिस्टल से निकली गोली एक महिला के लग गई। जिसके बाद वह घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसकी लगातार इलाज किया जा रहा है।

हज के लिए वेरीफिकेशन कराने थाने पहुंची थी महिला

अलीगढ़ जिले में पुलिस एक दरोगा की तलाश तेजी के साथ कर रही है। दरोगा पर आरोप लगा है कि उसकी पिस्टल से गलती से गोली चली जो एक महिला के लग गयी। जिसके बाद महिला घायल हो गई। दरअसल मामला ऊपरकोट कोतवाली परिसर का है जहां पर एक महिला हज पर जाने के लिए अपने बेटे के साथ में वेरिफिकेशन करने के लिए आई थी। जहां पर एक दरोगा अपनी पिस्तौल को रख रहा था अचानक से उसकी पिस्टल से गोली चल गई थी जो की वेरिफिकेशन करने आई महिला के लग गई थी। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अभी भी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वही दरोगा की तलाश के लिए टीम को गठित कर दिया गया है लगातार टीम फरार चल रहे दरोगा की तलाश कर रही है।

असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी प्रशासन पर साधा निशाना

वेरिफिकेशन करने आई महिला के गोली लगने के मामले में AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार को घेरने का काम किया। उन्होंने X मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट को शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की गोलियों पर किसी भी तरीके की कोई भी लगाम नहीं है। किसी न किसी पर पुलिस की गोली चल ही जाती है। महिला हज पर जाने के लिए थाने में वेरिफिकेशन करने पहुंची थी जहां पर दरोगा की पिस्टल से गोली महिला को लग गई। अब ऐसे में क्या योगी आदित्यनाथ दरोगा को मेडल देंगे क्या आरोपी दरोगा पुलिस की गिरफ्त में भी आएगा। क्या पीड़ित इशरत को इंसाफ भी मिलेगा। ऐसे में सरकार को इशरत के परिवार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए और उनको मुआवजा देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here