बाँदा: जीवनदायनी केन को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की गौ रक्षा समिति ने की अपील

जिलाध्यक्ष ने सभी भक्तगणों से अपील की, कि आपके नदी को स्वच्छ बनाएं और सुंदर बनाएं इसमें कचरा बिल्कुल नहीं डालें।

0
Banda

Banda News: यूपी के बाँदा में जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने प्रेस नोट के माध्यम से अवगत कराया कि बांदा के भूरागढ़ केन घाट पर प्रत्येक मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में 19 सितंबर दिन मंगलवार को भी बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ भक्तो ने जीवनदायनी केन की महा आरती की।

मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने यह भी जानकारी दी कि केन नदी को स्वच्छ रखना बहुत आवश्यक है क्योकि नदी अगर स्वच्छ तथा साफ रहेगी तभी हम सबको अच्छा जल भी प्राप्त होगा और हम इस पावन जल का उपयोग कर पाएंगे तथा नदी के अस्तित्व को बचाना भी एक महत्वपूर्ण बात है। जिसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।

इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने लोगो से अपील की है कि नदी में किसी भी प्रकार की गंदगी न डाले क्योकि सभी लोग इसी तरह से नदी को गंदा करेंगे तो यह पानी दूषित हो जायेगा और हमारे उपयोग लायक नहीं रहेगा।

जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने आगे कहा कि केन नदी में अक्सर ही लोग हवन पूजन आदि का सामान नदी में डालते हैं तथा साथ ही प्लास्टिक की पन्नी आदि भी डालते है जोकि पानी को गंदा और दूषित करने का कार्य करते हैं तथा प्लास्टिक से जलीय जीवों को भी हानि पहुंच सकती है। अतः नदी में ये सब कूड़ा, कचरा, पन्नी या अन्य सामग्री न डाले जिससे नदी को दूषित होने से बचाया जा सके।

जिलाध्यक्ष ने सभी भक्तगणों से अपील की, कि आपके नदी को स्वच्छ बनाएं और सुंदर बनाएं इसमें कचरा बिल्कुल मत डालें। बांदा शहर का लगभग 60% नगर वासी केन नदी का पानी पीता है। आप सभी ही अगर केन नदी को गंदा करेंगे तो आप सभी ही बीमार होंगे कोई अगला बीमार नहीं होगा तो आप सभी से अपील है कि केन नदी पर कूड़ा करकट बिल्कुल मत डालें और सभी अपील करें कि वहां किसी अन्य प्रकार का अवशिष्ट पदार्थ ना डालें। इस दौरान तमाम श्रद्धालुजन लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here