बांदा: सिकरी लखनपुर की गौशाला में किया गया गौपूजन व खिचड़ी भोग का आयोजन

0
Banda

Banda: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों व सचिवों के द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बांदा जनपद (Banda) के विकास खंड कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरी लखनपुर की अस्थाई गौशाला में गौपूजन व खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया।

आपको बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित शिवनायक महराज के द्वारा बैदिक मंत्रों के साथ मुख्य यजमान संजय द्विवेदी ने गौवंशों की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला मंत्री अरुण कुमार, तहसील अध्यक्ष बबेरू प्रभंजन गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने भी गौवंशों की पूजा अर्चना कर फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया व तत्पश्चात् सभी गौवंशों को गुड व खिचड़ी का भोग करवाया गया। इस पावन अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयकरन वर्मा व सभी केयर टेकरो सहित सभी लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here