Indigo के पायलट पर एक यात्री द्वारा हमला किये जाने के बाद सिंधिया ने जताई नाराजगी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यात्रियों का खराब व्यवहार अस्वीकार्य है और इससे मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से निपटा जाएगा।

0

उड़ान में देरी के बारे में घोषणा करते समय Indigo के पायलट पर एक यात्री द्वारा हमला किए जाने की घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सख्त नाराजगी जतायी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यानि सोमवार को कहा कि यात्रियों का खराब व्यवहार अस्वीकार्य है।

उन्होंने ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सभी लोग कोहरे से संबंधित प्रभाव को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लेकिन खराब व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, ‘खराब व्यवहार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और इससे मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से निपटा जाएगा।’

इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रतिकूल मौसम के कारण उड़ान रद्द होने और देरी के मद्देनजर असुविधा को कम करने को लेकर काम कर रहा है। बेहतर संचार और यात्रियों की सुविधा के वास्ते एयरलाइंस के लिए एक SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी किया जाएगा।

रविवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन काफी प्रभावित हुआ, जिसके चलते कई उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा, कई उड़ानों को रद्द करना और कई उड़ानों के आवागमन में देरी हुई।

गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट पर एक यात्री ने हमला कर दिया था। वही घटना के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार शाम हुई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here