22 जनवरी को हरियाणा में बंद रहेंगी मदिरा की सभी दुकाने

0
Haryana

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी काफी जोरो-शोरो से है। ऐसे में पूरे देश का माहौल राममय हो चुका है। अब इस मौके पर कई राज्यों ने 22 जनवरी को ड्राई डे की घोषणा की है। इस लिस्ट में अब हरियाणा का नाम भी जुड़ गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने पंचकूला में घोषणा की है कि 22 जनवरी को हरियाणा में शराब की दुकानें बंद रहेगी और ड्राई डे रहेगा।

रविवार को राजस्थान में भी 22 जनवरी को ड्राई डे की घोषणा की गई थी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वजह से ये फैसला लिया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही 22 जनवरी को ड्राई डे की घोषणा कर चुके हैं। बीजेपी शासित कई राज्यों की सरकारों ने 22 जनवरी को शराब बिक्री पर रोक लगाई है। राजस्थान से पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और असम में भी 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर रोक है।

प्रदेश के आबकारी आयुक्त की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे देखते हुए प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। इस पत्र में कहा गया है कि इस बंदी के लिए लाइसेंसधारी किसी प्रतिकार या दावे का हकदार नहीं होगा। आबकारी आयुक्त ने कहा है कि सभी जिला आबकारी अधिकारी इस आदेश का कड़ाई से पालन कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here