मॉरीशस के राष्ट्रपति ने राम मंदिर के शुभारम्भ को लेकर किया बड़ा ऐलान

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने पूरे देश में राम मंदिर के शुभारम्भ को लेकर दो घंटे की विशेष छुट्टी का घोषणा किया है।

0

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी बेहद जोरो -शोरो से हो रही है। वही लोगो में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब इस बीच मॉरीशस सरकार ने एक बडा़ फैसला लिया है। मॉरीशस के राष्ट्रपति ने पूरे देश में राम मंदिर के शुभारम्भ को लेकर दो घंटे की विशेष छुट्टी का घोषणा किया है।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों ने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कई जगह शराब पर भी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर देश के साथ-साथ विदेशों में भी छुट्टी का ऐलान किया जा रहा है। इसी के साथ भारत के राज्यों में छुट्टी अनाउंस कर दी गई है। उत्तर प्रदेश, गोवा, छतीसगढ़, हरियाणा में भी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

अयोध्या में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राजस्थान के भजनलाल सरकार ने ड्राईडे की घोषणा की है। अभी यहां अवकाश घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। 22 जनवरी को ग्रेटर नगर निगम में भी अवकाश रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here