दिल्ली में कड़ाके की ठण्ड: पूरा शहर कोहरे की चादर में समाया

दिल्ली का पारा लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि पिछले पांच साल में सबसे कम तापमान माना गया।

0

दिल्ली में कड़ाके की ठण्ड से लोगो का बुरा हाल है। राजधानी दिल्ली में आज लगातार दूसरे दिन सर्दी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई और तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड और घने कोहरे के हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली नें चल रही शीत लहर के बीच शुक्रवार की रात को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में ठंड ने पांच वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली का पारा लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि पिछले पांच साल में सबसे कम तापमान माना गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में कोहरे की मोटी परत नज़र आ रही है। कोहरे का आलम यह है कि रेल यातायात इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिल्ली और देश के कई अन्य जगहों में सर्दी को देखते हुए दिल्ली आने वाली अठारह ट्रेनें 1से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।

आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए राजस्थान में भी येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, क्योंकि शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना नहीं है। पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखा जा रहा है। जबकि हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, गंगीय पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी घना कोहरा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here