मुरादाबाद: व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सरकार से की यें मांग…

0

यूपी के मुरादाबाद (Muradabad) में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पहुंचे। यहां पर उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की और सरकार से व्यापारियों को लेकर तमाम मांगे की।

व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल

मुरादाबाद (Muradabad) में व्यापारियों से मुलाकात करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पहुंचे। यहां पर व्यापारियों ने उनका हार माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। आगे व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी व्यापारियों को हमेशा एकजुट होना चाहिए। अगर किसी व्यापारी को कोई प्रताड़ित कर रहा है तो हम लोगों को मिलकर आवाज उठानी चाहिए। हम लोग व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर हमारा व्यापारी कोई परेशान होगा तो उसकी मदद करने के लिए हम खुद आएंगे। हम सबको व्यापार एकता मजबूत बनानी है।

प्रांतीय अध्यक्ष ने सरकार से की व्यापारियों को लेकर मांग

बनवारी लाल कंछल ने सरकार से व्यापारियों को लेकर कई मांगे कर डाली। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को लेकर कहा कि आयकर में छूट बढें- और विदेशों की तरह व्यापारियों को शिक्षा व चिकित्सा की निशुल्क सुविधा मिले। और उन्होंने व्यापारियों का दुर्घटना बीमा तथा पेंशन बढ़ने पर जोर दिया, व्यापारी सम्मान को ध्यान में रखकर करदाताओं को शस्त्र लाइसेंस में छूट देने व कृषि अधिनियम के बदलाव और बिजली बिलों में घरेलू और व्यावसायिक में समानता रखने की बात कही। इसके अलावा टोल वसूलने में मनमानी बंद करने, फास्ट टैग न होने पर डबल टोल टैक्स वसूलने की बात पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा जांच के दौरान पैकिंग उत्पाद की सैंपलिंग में व्यापारियों को गवाही में ना डालकर सीधे कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here