यूपी सहित पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की कैद में, कई जिलों में अलर्ट जारी

गुरूवार की सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज आदि जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य पहुंच गई।

0

यूपी सहित पूरा उत्तर भारत इन दिनों कनकनी वाली सर्दी की मार झेल रहा है। ठंड के साथ घने कोहरे ने हर किसी की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार की सुबह भी कई जिलों में भयंकर कोहरा देखने को मिला। जिसके चलते वाहन सड़कों पर धीमी गति से चलते नजर आए। वही आज यानि गुरूवार की सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज आदि जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य पहुंच गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आगे भी यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसत विभाग की ओर से गुरूवार के लिए प्रदेश में कई जिलों और इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य पहुंच गई। आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और इसके कारण नमी की अधिकता है और हवा भारी हुई है। इसी का नतीजा है कि घना कोहरा छा रहा है। अभी यह क्रम जारी रहेगा। कहीं – कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने की संभावना है।

वही लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

वही इस घने कोहरे के कारण बुलंदशहर के गुलावठी के ग्राम छपरावट के निकट हाईवे कट पर गन्ने से भरी ट्रॉली से कई वाहन टकरा गए। करीब एक दर्जन वाहन कोहरे के कारण एक दूसरे से टकराया गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। करीब दो घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here