दिल्ली समेत पूरा एनसीआर घने कोहरे और धुंध में समाया

जनवरी का महीना पास आने को है और दिसंबर लगभर खत्म होने जा रहा है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर का प्रकोप भी जारी है।

0

दिल्ली समेत पूरा एनसीआर इस कनकनी वाली ठंड के बीच इन दिनों घने कोहरे और धुंध में समाया है। जहाँ दिसंबर महीने की समाप्ती होने वाली है, ऐसे में आज यानि बुधवार को बेहद घना कोहरा दिल्ली-नोएडा की सड़कों पर देखा गया कि लोगों का एक-एक कदम आगे बढ़ना मुहाल हो रहा है। नोएडा और दिल्ली की बहुत सी सड़कों पर विजिबिलिटी न के बराबर ही देखी गई।

वाहनों से चलने वालों को इस दौरान खास दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, क्यों कि कोहरे और धुंध का आलम यह है कि अगले ही कदम का कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है। कोहरे की घनी चादर के बीच सामने से आ रहे वाहनों को देखना भी बेहद कठिन हो रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां विजिबिलिटी ठीक-ठाक है।

जनवरी का महीना पास आने को है और दिसंबर लगभर खत्म होने जा रहा है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर का प्रकोप भी जारी है। सर्दी के बीच घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में आज घना कोहरा देखा जा रहा है। सर्दी की वजह से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, तो वहीं दृश्यता कम होने की वजह से उड़ानें और ट्रेनें भी लेट हो रही हैं। घने कोहरे की वजह से आज एक बार फिर से रेल यातायात और फ्लाइटों पर इसका असर देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here