Banda: डंपर में आग लगने के कारण चालक की हुई मौत

बगिया गांव के नजदीक गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गयी।

0

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ वाहन के अनियंत्रित होने से आग लग गयी है। यह पूरा मामला बांदा के चिल्ला के पास बगिया गांव का है। जहाँ बगिया गांव के नजदीक गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गयी। वही डंपर में आग लगने के कारण चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। यह डरावना मंजर देख लोगो के बीच खौफ का माहौल छा गया है।

वही इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। वही पुलिस ने मृत डंपर चालक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here