राणापुर: बोलेरो कार व मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत

0
Ranapur

मंगलवार की शाम राणापुर (Ranapur) के ग्राम बन क्षेत्र में एक भयंकर दुर्घटना घटित हो गयी। राणापुर (Ranapur) के ग्राम बन क्षेत्र में एक बोलेरो कार की टककर मोटरसाइकिल सवार से हो गयी। जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो वाहन से टक्कर लगने वाले मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन राणापुर जनपद सीईओ गुमान सिंह मुजाल्दे का है वहीं बाइक सवार ग्राम बन का निवासी बताया जा रहा है। आस पास के लोगों ने बताया की मृतक शायद पटलिया समाज से है। हालांकि, पुलिस ने मृतक को सीधे अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में राणापुर सीईओ गुमानसिंह मुजाल्दा को भी चौट आयी है। सीईओ गुमानसिंह मुजाल्दा को भी उचित उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि बोलेरो वाहन की गति अधिक थी और अचानक गलत साइड में मोटरसाइकल के आ जाने से यह खतरनाक दुर्घटना हो गयी, जिसके कारण एक युवक काल का ग्रास बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here