बाँदा: अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़

0
Banda

Banda: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले (Banda) में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 620 किलो गांजा के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार किये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 3 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। आपको बता दे कि यह गांजा उड़ीसा से बिहार और मध्यप्रदेश के रास्ते लाया रहा था। गांजे के साथ साथ एक डीसीएम ट्रक और एक बोलेरों भी पुलिस ने बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर जनपद में उसकी बिक्री करते थे। पुलिस ने गिरवा थाना अंतर्गत पतौरा मोड़ के पास से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही एसओजी और गिरवा थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही थी। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here