विवादास्पद बयान देकर मुश्किलों से घिरे जितेंद्र आव्हाड

आव्हाड भगवान श्रीराम को मांसाहारी बताकर बुरी तरह घिर गए हैं। बीजेपी, अजित पवार गुट और शिंदे गुट समेत संतों ने भी उनपर कार्रवाई की मांग की है।

0

एनसीपी शरद पवार (Sharad Pawar) गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) भगवान श्रीराम को मांसाहारी बताकर बुरी तरह घिर गए हैं। बीजेपी, अजित पवार गुट और शिंदे गुट समेत संतों ने भी जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) पर कार्रवाई की मांग की है। यहां तक की जितेंद्र आव्हाड के अपने दल के नेता भी उन्हें चुनावी सीजन में ऐसी बातें न बोलने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में बैकफुट पर आ कर जीतेन्द्र आव्हाड ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी लेकिन फिर भी बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट का शिर्डी में मेलावा चल रहा है, इस मेलावा में जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने पत्रकारों से मुलाकात में कहा, ‘प्रभु श्री राम यह मांसाहारी थे, 14 साल उन्होंने जो वनवास में गुजारे जो जंगल में गुजारे क्या उन्हें वहां पर खाने में क्या मिला होगा? हम प्रभु श्री राम के तरीके पर चल रहे हैं।’ इसके बाद से ही जितेंद्र आव्हाड के इस बयान पर बवाल हो रहा है।

वही खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने अपने बयान के लिए मांफी मांग ली है। जीतेन्द्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने कहा, मेरे कल के बयान से अगर किसी की भावना आहत हुई है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। शरद गुट के नेता एकनाथ खडसे ने भी जितेंद्र आव्हाड को विवादास्पद बयान न देने की सलाह दी है।

वही बीजेपी नेता राम कदम ने भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले बयान के लिए एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। इसके अलावा नासिक के पंचवटी में वीएचपी और साधु-संतों ने जीतेन्द्र अव्हाड की गिरफ्तारी की मांग की है और पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here