बांदा: तेज रफ्तार डम्फर ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

0
Banda

Banda: उत्त प्रदेश के बांदा जिले (Banda) के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करहिया गांव में आज दोपहर एक तेज रफ्तार डम्फर ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। साइकिल सवार करहिया गांव निवासी अयोध्या प्रसाद (52) अपने घर से खेत की रखवाली करने जा रहा था। वृद्ध किसान को डम्फर ट्रक से कुचलते हुए मौके से भाग कर ट्रक को दूर खड़ा करने के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। साइकिल सवार किसान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आनन फानन में अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस शव को बिना बताए घटना स्थल से लेकर चली गई। आपको बता दे कि यह पूरा मामला देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करहिया गांव का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here