संभल: किसानों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सड़क पर काटा हंगामा

0

संभल (Sambhal) में भारतीय किसान यूनियन के लोग सड़कों पर उतरे और यहां पर उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन के द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में प्रशासन मौके पर पहुंचा जहां दर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की गई।

किसानों ने सड़के जामकर जमकर किया प्रदर्शन

संभल (Sambhal) जिले में एक बार फिर से किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। अबकी बार उन्होंने सड़के जाम कर किसानों की समस्याओं को उठाने का काम किया है। बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन असली के लोग किसानों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर निकल आए। यहां पर किसानों ने सड़कों को जाम कर जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में प्रशासन मौके पर पहुंचा जहां पर यूनियन के लोगों को समझाने की कोशिश की गई।

यूनियन ने प्रशासन को बताई किसानों की समस्या

भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारी के द्वारा सड़कों को जमकर प्रदर्शन किए जाने के मामले में जिला अध्यक्ष राजपाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक किसानों के गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया। किसान इस वक्त आवारा गोवंशों से काफी परेशान है जो की लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर प्रशासन को जानकारी दी जाती रही है लेकिन उसके बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। हम लोगों ने किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और कहा है कि समय रहते किसने की समस्याओं का समाधान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here