बांदा: प्रेमी ने प्रेमिका के माँ की गला दबाकर की हत्या

देर रात मामूली विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के घर में उसकी 40 वर्षीय माँ शिवप्यारी की हत्या कर दी।

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहाँ अवैध संबंधों के चलते प्रेमी ने प्रेमिका के माँ की गला दबाकर हत्या कर दी। करीब एक वर्ष से प्रेमी का अपनी दिव्यांग प्रेमिका के घर आना -जाना लगा रहता था। देर रात मामूली विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के घर में उसकी 40 वर्षीय माँ शिवप्यारी की हत्या कर दी।

दिव्यांग प्रेमिका और उसके छोटे भाई बहन की मौजूदगी में आरोपी प्रेमी ने उसके माँ की हत्या की। वही घटना को अनाज म देने के बाद प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी, कोतवाली एसआई व चौकी प्रभारी सिविल लाईन घटना-स्थल पर पहुँचे और जाँच-पड़ताल किया।

जहाँ पुलिस द्वारा पूछे जाने पर मृतक महिला के बच्चों ने घटना की आपबीती सुनाई। पुलिस की टीम ने अपनी सक्रियता दिखते हुए रात में ही दबिश कर हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि प्रेमिका मुँह और कान से दिव्यांग है, वही आरोपी युवक शादीशुदा है, जिसका उस युवती के साथ अवैध प्रेम -प्रसंग था।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक रईस छतरा, बाँदा शहर के छावनी (पीली कोठी) मोहल्ले का निवासी व रिक्शा चालक है। जहाँ पुलिस सम्पूर्ण घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। यह घटना बाँदा शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाईन चौकी क्षेत्र अंतर्गत काशीराम कॉलोनी, हरदौली की है। वही घटना के सामने आने के बाद पुरे गांव में हड़कम्प मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here