महाराष्ट्र: कपड़ों की दुकान में लगी आग, 7 लोगों की मौत

0
Maharashtra

Aurangabad News: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, यहाँ औरंगाबाद में छत्रपति संभाजीनकर के छावनी इलाके में आग लगने से सात लोगो की जान चली गई है। मृतकों में 2 पुरुष, 2 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे कपड़ों की दुकान में आग लग गई थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था लेकिन फिर भी इस आग में 7 लोगों की मौत हो गई।

संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि यह आग आलम टेलर की दुकान में लगी थी और उसकी दूकान के ऊपर वाले फ्लोर पर लोग रहते थे। हालांकि, आग ऊपर नहीं पहुंची थी और इस वजह से माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुट जाने के कारण हुई है।

पुलिस द्वारा दुकान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही सभी के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसके बाद ही सभी मृतकों की मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here