बांदा: राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

0
National Journalist Service Association

Banda: राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ (National Journalist Service Association) भारत के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन शहर के होटल में किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों तथा पत्रकार बंधुओ को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ (National Journalist Service Association) भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज का संगठन के जिला पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज ने पत्रकारिता के तौर तरीकों के संबंध में अपनी बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रशासन द्वारा पत्रकारों के साथ बेहतर संवाद स्थापित नहीं किया जा रहा है। साथ ही सच्ची खबरों को प्रकाशित नहीं करने का भी दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार बंधुओं को एकजुट होकर समाज की हर गतिविधि पर नजर रखनी पड़ेगी। इस दौरान जनपद के भी कई पत्रकार बंधुओ ने अपने विचार साझा किये।

कार्यक्रम के दौरान महोबा से आए आल्हा गायको ने अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही शहर के भी कई छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। कार्यक्रम में डेढ़ हजार से ज्यादा पत्रकार समाजसेवियों को उनकी सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया। बाद में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवानी सिंह, जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, महामंत्री शुभम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here